क्षेत्रवासियों के बीच में पहुंचे सपा जिला सचिव समाजसेवी डॉ० सुरेश यादव
अपने वार्ड नं०31में लोगों के सुख दुःख में हुए शामिल,ग्रामीणों से की मुलाकात

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। ब्लॉक कुड़वार से ग्राम सभा डोमनपुर से समाजसेवी डाॅ०सुरेश यादव जिला सचिव भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 31 ने लगातार क्षेत्र में लोगों से रूक रूक कर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हालचाल लिया। इसी कड़ी में ग्राम सभा सहतू का पुरवा गांव में राम गोपाल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य’ के यहां गया जगन्नाथ के भात में शामिल हुए एवं बिरहा गायिका एवं गायक को अंग वस्त्र देकर दोनों बिरहा कलाकारों को स्वागत करके सम्मानित किया।
और इसौली विधानसभा के विधायक मोहम्मद ताहिर खाॅं से गांव वालों से मिलवाकर लोगों से उनका कुशलक्षेम तो जाना साथ ही जनता जनार्दन से मिले। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खाॅं ने उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। कहा बहुत महंगाई बढ़ गई है लगातार तेल पेट्रोल के दाम बढ़ रहें हैं नीट के पेपर लीक हो रहें हैं।
अपने द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे तमाम कार्यों के पूरा होने के पीछे उन्होंने जनता का एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त प्रगट किया।और सभी इसौली विधानसभा की देवतुल्य जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आप सब ने मुझे मौका दिया। मैने जो आप सब से वायदा किया है, उसे पूरा कर रहा हूँ, ज्यादातर कार्य उसमें पूरे भी हो चुके हैं, जो कार्य बाकी रह गए है उन्हें भी पूरा कराने में तन-मन से लगा हुआ हूं, जल्द ही उसका परिणाम भी आपके सबके सामने होगा। क्षेत्रभ्रमण के दौरान सपा जिला सचिव समाजसेवी डॉ० सुरेश यादव भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 31 ने रास्ते में भी रुक-रुक कर लोगों से मिले और उनका हालचाल लिया,साथ में रहे डाॅ० नरेंद्र बहादुर यादव, केशव यादव भावी प्रधान पद प्रत्याशी रवनियां एवं आदि लोग वार्ड के मौजूद रहे।



