श्रीराम फाइनेंस आरआर सेंटर का हुआ शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। सेंट पीटर्स स्कूल के सामने श्रीराम फाइनेंस के आरआर सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जितेन्द्र शीलू तोमर,प्रदेश सचिव प्रधान संघ एवं भाजपा नेता ने फीता काटकर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए यहां आरआर सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर एवं सुगम वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने श्रीराम फाइनेंस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। श्रीराम फाइनेंस के आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में सेंटर का संचालन किया जाएगा। इस दौरान शाखा प्रबंधक वीर प्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार,आरआर एक्जिक्यूटिव ऋषभ मिश्रा एवं शनि यादव मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान,सभासद राजवीर चौहान,भाजपा नेता मनीष गुप्ता,मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर, सतीश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



