दबंगों ने किसान को पीटा
खेत में सिंचाई करने पर दबंगों ने किसान पर किया हमला

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनपुर पचार निवासी किसान सुरेन्द्र सिंह लाल बहादुर सिंह ने पुलिस को सौंपे एक शिकायती प्रार्थना पत्र में पडौसी गांव बिरसिंहपुर के नामजद दो पिता पुत्र पर गाली गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने का आरोप लगाते हुए नामजदों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत पर खड़ी फसल की सिंचाई कर रहा था,इसी बीच पड़ोसी गांव बिरसिंहपुर निवासी नामजद पिता पुत्र समेत दो लोगों ने सिंचाई करने विरोध करते हुए गाली गलौज शुरू करदी,मना करने पर नामजद दोनों पिता पुत्रों ने उसे जमीन पर गिराकर जमकर पीटा जिसमें उसकी नाक कान से रक्त रिसाव शुरू हो गया,जबकि शरीर में अंदरूनी गम्भीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल पीड़ित का शिकायती प्रार्थना स्वीकार कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
———————————–
अधीक्षण अभियंता को किया गया सम्मानित
स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ. 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्युत वितरण मंडल बागपत के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने जगदीश चंद्र को विद्युत वितरण मंडल बागपत में विद्युत बिल राहत योजना में अधिकतम पंजीकरण कराने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस सम्मान से विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।



