सीरियल किसर से बने खूंखार किलर! इमरान हाशमी का रोंगटे खड़े करने वाला अवतार देख कांप उठी दुनिया!

Gunmaster G9 Motion Poster: बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की छवि से बाहर निकलकर एक्शन अवतार में छाने को तैयार इमरान हाशमी की बहुचर्चित आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। निर्माताओं ने फिल्म का एक हाई-वोल्टेज नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें इमरान का बेहद खूंखार और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है।
पोस्टर में गन थामे इमरान का इंटेंस लुक और बैकग्राउंड में बजता धड़कनें तेज कर देने वाला बीट म्यूजिक रोंगटे खड़े कर रहा है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में गूंजता इमरान का एक दमदार डायलॉग—”मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे”—फैंस की जुबान पर तेजी से चढ़ रहा है।
आदित्य दत्त के निर्देशन में तैयार हुई यह फिल्म एक तेज-तर्रार एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें इमरान के अपोजिट अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी एक बेहद अहम और चौंकाने वाले किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म के कुछ गाने पहले ही संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुके हैं, लेकिन इस नए मोशन पोस्टर ने साफ कर दिया है कि कहानी केवल रोमांस या सस्पेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जबर्दस्त गोलीबारी और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस भी दर्शकों को बांधकर रखेंगे।
तब्बू बनीं विलेन? ‘किंग 100’ के फर्स्ट लुक में दिखा खौफनाक अवतार!
सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले भव्य पैमाने पर निर्मित ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि उसी दिन सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी रिलीज हो रही है। एक तरफ इमरान हाशमी का धांसू एक्शन थ्रिलर और दूसरी तरफ आयुष्मान का पारिवारिक ड्रामा, ऐसे में टिकट खिड़की पर दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए दोनों ही सितारों के बीच जबरदस्त महामुकाबला देखने को मिलेगा।



