Good Friday 2026: आखिर क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानें ईसा मसीह के त्याग की पूरी गाथा

Good Friday 2026: जानें क्यों ईसाई धर्म में यह दिन दुख और आशा का प्रतीक है, यीशु मसीह के बलिदान का महत्व और इस साल गुड फ्राइडे कब मनाया जाएगा।

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लिए एक गहरा भावुक दिन है। यह दिन हर साल ईस्टर से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इसे याद करने का कारण ईसा मसीह की क्रूस पर हुई मृत्यु है। यह दिन उनके बलिदान और मानवता के लिए उनके प्रेम को याद दिलाता है।

गुड फ्राइडे का मतलब बहुत लोगों को नहीं पता

कई लोग आश्चर्य करते हैं कि मृत्यु के दिन को “गुड” क्यों कहा जाता है। पुरानी अंग्रेजी में “गुड” का अर्थ पवित्र या होली से जुड़ा है। यही कारण है कि यह दिन दुख के बावजूद एक पवित्र और सकारात्मक संदेश का प्रतीक माना जाता है।

क्या हुआ था उस दिन

ऐसा माना जाता है कि यीशु को यहूदियों ने राजा होने के आरोप में रोमन साम्राज्य के सामने क्रूस पर चढ़ाया। उनका यह बलिदान मानवता के लिए मुक्ति और नया जीवन लाने वाला था। उनके त्याग और प्रेम ने पूरी दुनिया को आशा दी। इस वजह से गुड फ्राइडे सिर्फ दुख का दिन नहीं बल्कि उद्धार और उम्मीद का प्रतीक बन गया।

2026 में कब है गुड फ्राइडे

इस साल गुड फ्राइडे 3 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। ईसाई मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया, वही शुक्रवार था। इस दिन को याद करना न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि समाज में सहानुभूति और मानवता के मूल्य को भी मजबूत करता है।

Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती कब है 1 अप्रैल या 2 अप्रैल, इसे ‘जयंती’ कहा जाए या ‘जन्मोत्सव’

आपको बता दें कि गुड फ्राइडे केवल एक धार्मिक दिन नहीं है। ये दिन लोगों को त्याग, करुणा और प्रेम की ताकत को याद दिलाता है। पूरे विश्व में ईसाई समुदाय इस दिन को मौन और प्रार्थना के साथ मनाता है। ये दिन इंसानों को अपने जीवन में अच्छे कर्म और दूसरों के लिए सहानुभूति बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button