रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद साउथएंड ने आयोजित किया ट्री बॉल लीग प्रोजेक्ट व सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

ग़ाज़ियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ ग़ाज़ियाबाद साउथएंड द्वारा डॉ. सन्तोष सरस्वती शिशु मन्दिर, रामनगर ग़ाज़ियाबाद में ट्री बॉल लीग प्रोजेक्ट एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने हेतु प्रेरित करने के लिए छोटे-छोटे कप में बीज रोपण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बच्चों को मिट्टी, खाद एवं बीज उपलब्ध कराकर उनसे बीजारोपण कराया गया। क्लब द्वारा एक माह बाद पौधों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ पौधे के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत मैक्स हॉस्पिटल बैशाली ग़ाज़ियाबाद की चिकित्सक टीम ने विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का महत्व समझाते हुए प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया, जिससे बच्चों को जीवन रक्षक इस कौशल की जानकारी मिली।
मुख्य अतिथि रोटेरियन अमित गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27) एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन संजय अग्रवाल (असिस्टेंट गवर्नर) ने क्लब की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार के लिए सराहनीय बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन अरुण अग्रवाल का योगदान विशेष रहा। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण अग्रवाल, सचिव रोटेरियन डॉ. आलोक गोयल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन अर्चना अग्रवाल, रोटेरियन विनीता अग्रवाल, रोटेरियन नीतू अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य रोटेरियन सदस्य एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।अंत में क्लब सचिव डॉ. आलोक गोयल का जन्मदिवस केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया।



