लूट का प्लान करते लुटेरों को असलहों समेत किया गिरफ्तार

कब्जे से तीन अवैध तमंचा कारतूस छुरा लोहे की रॉडनुमा पाइप आदि सहित एक स्विफ्ट कार की बरामद एसएसपी ने जसवंतनगर पुलिस टीम को 25 हजार रूपए की राशि से किया पुरस्कृत

जसवंतनगर,इटावा। गुरुवार को नव वर्ष के अवसर जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी/छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व सीओ आयुषी सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कमल भाटी अपनी टीम के साथ चाँद मेवात ढाबा के पास भ्रमणशील थे।इसी दौरान ढाबे के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार खड़ी दिखाई दी।

कार सवार व्यक्ति पुलिस टीम को समीप आता देखकर कार को लेकर जसवंतनगर की ओर भागने लगे।पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त कार सवार व्यक्तियों को आर एस मैरिज होम के सामने आगरा रोड हाइवे पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर शनि कुमार पुत्र सुधीर कुमार जाटव उम्र 18 वर्ष निवासी नगला धतु, आकाश कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चौहानपुर, अनुज कुमार पुत्र राकेश कुमार जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पत्राहार, ऋषि कुमार जाटव पुत्र मानिकचंद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पत्राहार सभी थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी बताया व उनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे 315 बोर, 6 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध छुरा, 1 लोहे की रॉडनुमा पाइप,1 सरिये का टुकड़ा,1 प्लाई बोर्ड की कटी हुई पट्टी बरामद हुयी जिनके संबंध में लाइसेन्स मांगे जाने पर दिखाने में असमर्थ रहे।

पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग होटल व ढाबों के पास खड़ी गाड़ियों को चिन्हित कर मौका पाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आज भी इसी उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहे थे। लूटरों के पास से बरामद स्विफ्ट कार को धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया।बदमाशों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उ0नि0 ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 शुभम वर्मा, का0 आर्य चिकारा, का0 सनोज कुमार, चालक का0 संजय कुमार, चालक का0 सुशील कुमार शामिल रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25 हजार रूपए की राशि से पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button