जानें राइस वॉर सेहत के लिए नुकसानदेह है या फायदेमंद, लोग कर रहे हैं खूब इसका सेवन

Rice water health benefits: आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक पुराना घरेलू नुस्खा फिर से चर्चा में है। यह है चावल का पानी, जिसे कई लोग राइस स्टार्च या माड़ भी कहते हैं। कभी यह भारतीय घरों में आम पेय था, लेकिन अब इसे एक नए “हेल्थ ड्रिंक” के रूप में पेश किया जा रहा है।
लोग इसे स्किन ग्लो और पाचन सुधारने के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इसे बिना समझे अपनाना सही नहीं है। खासकर जब यह एक वायरल ट्रेंड बन जाए।
चावल का पानी असल में क्या है
जब चावल पानी में पकते हैं तो उसका सफेद और हल्का गाढ़ा पानी बच जाता है। यही चावल का पानी कहलाता है।
इसमें चावल के कुछ पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट मिल जाते हैं। इसी वजह से यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने वाला साधारण पेय माना जाता है। कुछ लोग इसे कुछ समय तक रखकर हल्का खमीर भी बनने देते हैं ताकि इसका स्वाद और प्रभाव बदल जाए।
पुराने समय से घरेलू उपयोग
भारतीय घरों में यह पेय लंबे समय से इस्तेमाल होता रहा है। खासकर तब जब किसी को पेट से जुड़ी परेशानी होती थी।
दस्त, कमजोरी या भूख कम लगने की स्थिति में इसे हल्का भोजन माना जाता था। बीमार व्यक्ति की रिकवरी के दौरान भी इसे आसानी से पचने वाला विकल्प समझा जाता था।
सौंदर्य से जुड़े कुछ घरेलू नुस्खों में भी इसका नाम मिलता है। आज के समय में कुछ स्किन केयर रूटीन में भी इसका उल्लेख किया जाता है।
क्या यह सच में सुपर ड्रिंक है
विशेषज्ञों के अनुसार इसे चमत्कारी ड्रिंक कहना सही नहीं है। हां, कुछ स्थितियों में यह शरीर को हल्की ऊर्जा दे सकता है।
पेट खराब होने पर यह शरीर में पानी और कुछ जरूरी मिनरल्स की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है। गर्म मौसम में यह कमजोरी कम करने में भी मदद कर सकता है।
लेकिन इसे किसी भी तरह का संपूर्ण पोषण या दवा नहीं माना जा सकता।
Heat Rash Home Remedies: तेज गर्मी में घमौरियों से हैं परेशान, नानी के 3 नुस्खे दिला सकते हैं खुजली से निजात
हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं
- डॉक्टर इस बात पर जोर देते हैं कि यह पेय सभी लोगों के लिए नहीं है।
- डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसे बहुत सावधानी से लेना चाहिए। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।
- ज्यादा मात्रा में लेने पर सामान्य लोगों को भी पेट फूलना या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए इसे रोजमर्रा के पेय की तरह इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।


