धार्मिक अनुष्ठानों से आत्मशांति मिलती है: शिवपाल
भरथना के मोढा देव आश्रम पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव,

भरथना,इटावा। पूर्व केबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि कथा-भागवत सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों से जहाँ देव शक्तियों का आवाहन तो होता ही है,बल्कि आपसी प्रेम,सौहार्द और परस्पर मेल-मिलाप पर भी सकारात्मक प्रभाव पडता है। इनसे हमारी सनातनी परम्परायें भी जीवित रहती हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
शिवपाल सिंह यादव भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला मोढादेव स्थित महर्षि मोढादेव आश्रम पर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह के दौरान पहुँचे थे।
उन्होेंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में सभी को बढ-चढकर सहभागिता करनी चाहिये। इससे पहले विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कथा का पूजन अर्चन कर आचार्य से आर्शीवाद लिया तथा अनाथ गौशाला का फीता काटकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम आयोजकों व पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त सरस कथावाचक ऋषभदेव महाराज द्वारा विभिन्न लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा का रसपान कराया गया। इस मौके पर सपा के पूर्व विधायक राघवेन्द्र गौतम,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, विधायक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी, सत्यप्रकाश यादव,नीरज यादव,शिवम यादव,प्रताप यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



