जीएसटी स्लैब कम होने का जनता और व्यापारियों का होगा सीधा लाभ: मनीषा पाण्डेय

सुल्तानपुर-मंडल प्रभारी मनीषा पाण्डेय तथा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह नें विधानसभा इसौली क्षेत्र के पारा बाजार, अरवल, गायत्री नगर में पैदल मार्च कर जीएसटी की घटी दरों से होने वाले लाभ के बारे में व्यवासायिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों को बताया।

मनीषा पाण्डेय ने जीएसटी की घटी दरों के बारे में व्यापारियों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम व्यापारियों और आम जनमानस के लिए बहुत फायदेमंद होगा। जिसका सीधा लाभ जनता व व्यवासायियों का होगा. उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे जीएसटी की घटी दरों का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को बढ़ाएं।

मनीषा पाण्डेय ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इसी क्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और व्यापारियों को जीएसटी की घटी दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह कदम व्यापारियों के लिए बहुत बड़ा अवसर है और उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए।इस जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा बल्दीराय मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, राजधर शुक्ला, दिलीप सिंह, अमर बहादुर आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.व्यापारियों ने जीएसटी की घटी दरों की सराहना करते हुए स्वागत किया.

Related Articles

Back to top button