सेवा संकल्प: दो दर्जन दिव्यांग बच्चों को मिली एमआर किट

अभिभावकों को दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की दीगई जानकारी

जसवंतनगर,इटावा। ब्लॉक सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए एमआर किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मानसिक दिव्यांग बच्चों को एमआर किट वितरित की गईं। किट मिलने पर बच्चों और उनके अभिभावकों ने खुशी जताई।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इससे बच्चों को अधिक सक्षम बनाने और उनके विकास में सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,बीडीओ अनिल कुमार,सीडीपीओ शकुंतला देवी,सीएचसी अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह, समेकित शिक्षा से अनिल कुमार,पंचायत सचिव रजनीश कुमार,लाल सिंह,प्रशांत कौशल अवस्थी,पीएलवी राजेंद्र यादव तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कामिनी,अंजू और प्रीति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button