गुणवत्तापूर्ण मतदाता सूची का हो निर्माण : इ. वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम में बूथों पर कार्य कर रहे समाजवादी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठकें ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के दीनसाहगौरा व डलमऊ ब्लाक की गदागंज में एवं जगतपुर ब्लॉक की लक्ष्मणपुर में आयोजित की गयी।
बीएलए की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने बूथों पर बीएलए का दायित्व मतदाताओं के नाम जुड़वाकर अमूल्य कार्य किया है ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख सैंतालीस हज़ार वोटर के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं परन्तु एसआईआर कार्य में लगभग पचास हज़ार मतदाता ए.एस.डी.(अनुपस्थित शिफ़्टेड डुप्लीकेट डेथ)के रूप में चिन्हित हुए हैं जो संख्या बहुत अधिक है इसमें से बहुत से पात्र मतदाता ऐसे हैं जिनको हमारे बीएलए अपनी मेहनत से मतदाता सूची में कटने से बचाकर शामिल करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम के उपरान्त मतदाता सूची का निर्माण पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण हो। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में बढ़चढ़कर भागीदारी निरंतर होनी चाहिये। 31 दिसम्बर को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का अवलोकन कर मिलान कर यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्राफ्ट रोल में जो भी कमियाँ हों उन पर आगामी एक माह तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराई जाय जिससे गुणवत्तापूर्ण मतदाता सूचियाँ तैयार हो सकें।
बैठक में विधान सभा अध्यक्ष जगदेव यादव, प्रभारी मनीषदेव पाल, शिवमूर्ति राना, राजेश मौर्या, राजेंद्र यादव, अरुण यादव पप्पू, हसनैन अहमद, सुरेश पासी, शुभम लोहिया, आकाश मौर्या, रेहान अहमद, धर्मेंद्र पाल, अरशद सुल्तान, नीरज यादव, शेर बहादुर यादव, विजय प्रताप, कमलेश यादव, रामशरण प्रधान, वृंदावन यादव, विकास मौर्या, साहबदीन, महेश कुमार, सोहनलाल, हरीश यादव सहित अनेकों सेक्टर प्रभारी व समाजवादी पार्टी के बीएलए आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।



