पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद ने ठेकेदार लोमेश त्यागी को संगठन मंत्री पद से किया निष्कासित

गाजियाबाद। पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद की सार्वजनिक बैठक में ठेकेदार लोमेश त्यागी की संगठन व ठेकेदार हितों के विरुद्ध गतिविधियां पाए जाने पर उन्हें संगठन मंत्री पद से निष्कासित कर दिया गया है।
एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को डेकेदार एसोसिएशन एवं सभी ठेकेदारों की आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में आरोप लगाया गया कि लोमेश त्यागी विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर ठेकेदारों के खिलाफ कार्य कर रहे थे। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन सुधार न होने के कारण यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि निष्कासन के बाद लोमेश त्यागी का संगठन से कोई लेना-देना नहीं रहेगा। साथ ही, ठेकेदार समुदाय ने सर्वसम्मति से उनके सामाजिक बहिष्कार का भी निर्णय लिया है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन ठेकेदारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या संगठन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



