priyanka chahar choudhary बनीं ‘नागिन’ सीज़न 7 की नई स्टार! बिग बॉस 19 में हुआ बड़ा खुलासा

priyanka chahar choudhary: कल रात बिग बॉस 19 में एकता कपूर ने अपने फेमस शो ‘नागिन’ के सीज़न 7 के बारे में सबसे बड़ा खुलासा किया।

शो में एकता ने घोषणा की कि प्रियंका चाहर चौधरी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं और वो इस सीज़न की नई नागिन बनने जा रही हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए एकता ने शो की और भी दिलचस्प बातें शेयर की।

प्रियंका ने अपनी धमाकेदार एंट्री दी और उनके नागिन अवतार को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीज़न 7 में प्रियंका का किरदार एक नए और रहस्यमयी मोड़ पर आधारित होगा, जो दर्शकों को हैरान कर देगा।

क्या नई नागिन जीतेगी सबका दिल

बता दें कि priyanka chahar choudhary का नागिन लुक बिल्कुल ही अलग और आकर्षक नजर आ रहा है। गोल्डन स्कर्ट और ब्रालेट के साथ सुनहरे फ्रिंज और एक्सेसरीज़ में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके इस लुक में एक अद्भुत शक्ति और रहस्य नजर आता है, जो एकता कपूर के शो की शैली को perfectly match करता है।

rakhi sawant sold kidneys: सलमान की वजह से दोनों किडनी बेच दीं- राखी सावंत

प्रियंका के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई। उनके इस नए अवतार को लेकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह सीज़न बाकी सभी सीज़न्स से और भी रोमांचक होगा।

क्या है ‘नागिन’ सीज़न 7 की कहानी, जानिए सबकुछ

एकता कपूर का ‘नागिन’ शो हमेशा से ही दर्शकों को अपने अद्भुत ट्विस्ट और ड्रामा से हैरान करता आया है। इस बार सीज़न 7 की कहानी कुंभ मेला के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक पवित्र हिंदू मेला है। प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार को एक अजगर के प्रकोप का सामना करना होगा, जिससे यह सीज़न और भी रोचक होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

‘नागिन‘ शो के दर्शक हर बार नए ट्विस्ट और एक्शन की उम्मीद करते हैं, और इस बार भी प्रियंका के नागिन अवतार से कुछ खास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button