पीरियड्स मिस होने से पहले ही मिल जाते हैं प्रेग्नेंसी के ये बड़े संकेत, डॉक्टर ने खोला सबसे बड़ा राज़

Pregnancy Symptoms Before Missed Period: प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं के मन में अक्सर पीरियड्स की तारीख आने से पहले ही कई तरह के सवाल और उत्सुकता पैदा होने लगती हैं. क्या इस बार गर्भधारण हो गया है? क्या शरीर में कोई ऐसा संकेत मिल रहा है जिससे पहले ही स्थिति साफ हो जाए?

डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, गर्भावस्था की शुरुआत में महिलाओं के शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव होने शुरू हो जाते हैं. इसकी वजह से कई महिलाओं को पीरियड्स मिस होने से पहले ही कुछ शुरुआती शारीरिक बदलाव महसूस होने लगते हैं. हालांकि, ये लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं और सिर्फ इनके आधार पर प्रेग्नेंसी को सौ फीसदी पक्का नहीं माना जा सकता है, लेकिन ये संकेत शरीर में चल रहे अंदरूनी बदलावों की तरफ इशारा जरूर करते हैं.

पेट के निचले हिस्से में खिंचाव और बार-बार पेशाब आना

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में कई महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में हल्का खिंचाव, भारीपन या माहवारी जैसी हल्की ऐंठन महसूस हो सकती है, जो शुरुआती संकेतों में से एक है. हालांकि, पीरियड्स आने से पहले भी ऐसा होना आम बात है, इसलिए केवल इस लक्षण से निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. इसके अलावा, शरीर में तेजी से बदल रहे हार्मोन्स के कारण अचानक बार-बार पेशाब आने की समस्या भी शुरू हो सकती है, हालांकि ज्यादा पानी पीने या किसी अन्य यूरिन इन्फेक्शन के कारण भी ऐसा होना संभव है.

व्हाइट डिस्चार्ज और स्तनों में भारीपन या दर्द

प्रेग्नेंसी की शुरुआती अवस्था में महिलाओं को सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की शिकायत हो सकती है. यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन यदि इस डिस्चार्ज के साथ तेज दुर्गंध, खुजली, जलन या किसी प्रकार का दर्द भी महसूस हो तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए. इसके अलावा, हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण स्तनों में भारीपन, खिंचाव या दर्द महसूस होना और निप्पल का ज्यादा संवेदनशील हो जाना भी शुरुआती दौर के सामान्य लक्षणों में शामिल है.

जी मिचलाना, अत्यधिक थकान और टेस्ट से जुड़ी जरूरी बातें

कुछ महिलाओं को कंसीव करने के शुरुआती दिनों में ही जी मिचलाने या उल्टी जैसा अहसास होने लगता है जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है, हालांकि यह हर महिला के साथ हो ऐसा जरूरी नहीं है. इसी तरह शरीर में अंदरूनी बदलावों के चलते सामान्य से अधिक थकान और दिनभर सुस्ती या ज्यादा नींद आना भी इसका एक कारण हो सकता है.

क्या बाल कलर करने से वाकई चली जाती है आंखों की रोशनी, जानें डॉक्टर से सारी बात

अगर आपको प्रेग्नेंसी का शक है तो बाजार में मिलने वाली होम प्रेग्नेंसी किट से जांच की जा सकती है, लेकिन बहुत जल्दी टेस्ट करने पर सही परिणाम मिलने में दिक्कत आ सकती है क्योंकि शुरुआती दिनों में एचसीजी हार्मोन का स्तर पर्याप्त नहीं होता है. सटीक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह पर सीरम बीटा एचसीजी ब्लड टेस्ट कराया जा सकता है जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाती है.

Related Articles

Back to top button