संविधान की 75वी वर्षगांठ पर किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

महराजगंज, रायबरेली। वित्तीय साक्षरता केंद्र महराजगंज में क्रिसिल फाउंडेशन के माध्यम से संविधान के 75वी वर्षगांठ के अवसर पर प्रस्तावना वाचन गतिविधि आयोजित की गई। जिसमें संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

कस्बे के वार्ड नंबर एक आजाद नगर स्थित कार्यालय पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता केंद्र के केंद्र प्रबंधक महेंद्र कुमार द्वारा भारतीय संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी के साथ उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके केंद्र द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाता है जिससे लोग आत्मनिर्भर बने। इस मौके पर महेंद्र कुमार के अलावा फील्ड क्वाडिनेटर शिव कुमार, सीता देवी, डाटा इंट्री ऑपरेटर ज्योति , राम प्रसाद, शांति, विजय, रानी, लक्ष्मी, गीता सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
—————‐———————

चार पहिया वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के पराग डेयरी के सामने अचानक तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बैठे दोनों सवार घायल हो गए, घायलों को राहगीरों व परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने एक घायल को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना शनिवार लगभग 11 बजे की है महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग स्थित पराग डेयरी के सामने महराजगंज की ओर आ रहे वाहन ने महराजगंज की ओर से जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी । जिसमें कस्बे के प्रकाश नगर निवासी बाइक चालक रामजी (28) पुत्र रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया वही बाइक पर बैठा सवार रवना मजरे जिह्वा निवासी संत बहादुर (43) पुत्र रामकुमार भी घायल हो गया। राहगीरों व परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर घायल रामजी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली हैं शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी।

————————————-

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

महराजगंज, रायबरेली। बीते गुरुवार को देपारमऊ के पास आमने-सामने हुई दो बाईकों की भिड़ंत में गंभीर घायल की मौत हो गई। जिसमें मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक व अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुरैनी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व राम कृपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को अपराह्न मऊ बाजार से लौट रहे उसके पुत्र वैभव सिंह (18) को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल गया और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात बाइक व अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button