फुटपाथ पर रह रहे गरीब परिवार को मिला आशियाना
कड़ाके की ठंड में खबर का दमदार

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों से पड़ रही बर्फीली शीत लहर वाली कड़ाके की ठंड में स्थानीय प्रशासन के शरीर में मंगलवार की सुबह उस समय गर्मी आ गई जब मीडिया कर्मियों ने कस्बा के पशु अस्पताल के पीछे निर्मित सब्जी मंडी के टीन सैट में पिछले लम्बे समय से सर्दी में गुजर बसर कर रहे एक गरीब परिवार की दशा देख खबर का प्रकाशन कर दिया।
और यह खबर इस गरीब परिवार के लिए जीवनदान बन गई,खबर के संचालित होते ही प्रदेश समेत जिला और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। और जिलाधिकारी के आदेश व उपजिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों की सर्दी दूर हो गई।
आनन फानन में तहसीलदार दिलीप सिंह पालिका कर्मियों के साथ नव निर्मित सब्जी मंडी पहुंच गए और शीतलहर व कड़ाके की सर्दी में छोटे छोटे बच्चों के साथ गुजर बसर कर रहे गरीब परिवार से उनका हाल चाल पूछकर उन्हें शासन से प्राप्त कम्बल भेंटकर पालिका द्वारा संचालित काशीराम कॉलोनी अपने निजी साधन से लेकर पहुंचे और वहां पहले से खाली पड़ा एक आशियाना उपलब्ध करा दिया।
हालांकि पालिका प्रशासन ने गरीब मुसाफिरों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरा का संचालन किया है लेकिन प्रसार प्रचार के अभाव में अनपढ़ यह पूरा परिवार रैन बसेरा में नहीं पहुंच सका।
आपको बतादें यह गरीब परिवार लंबे समय से सब्जी मंडी के टीन सेड में पन्नी आदि बिछा कर और ओढ़कर गुजर बसर कर रहा था मीडिया कर्मियों की खबर प्रसारित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और गरीब परिवार को ठिकाना ही नहीं सुरक्षित आशियाना मिल गया।



