पुलिस में दरोगा बनने का सुनहरा मौका! BPSSC ने निकाली SI पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Police SI Recruitment 2026: बिहार में खाकी वर्दी पहनने और पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार खुशखबरी सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस नए भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस में कुल 150 खाली पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन पास युवाओं के पास अफसर बनने का चांस

BPSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) या इसके समकक्ष डिग्री पास होना अनिवार्य है। आयोग ने साफ किया है कि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा की गणना तय की गई कट-ऑफ तिथि के आधार पर ही मान्य होगी, इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें।

अलग-अलग कैटेगरी के लिए जानें उम्र सीमा के नियम

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम उम्र सीमा में विभिन्न आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी गई है:

  • सामान्य वर्ग (पुरुष): अधिकतम आयु 37 वर्ष

  • सामान्य वर्ग (महिला): अधिकतम आयु 40 वर्ष

  • पिछड़ा (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC – पुरुष व महिला): अधिकतम आयु 40 वर्ष

  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST – पुरुष व महिला): अधिकतम आयु 42 वर्ष

सरकारी बैंक में अफसर बनने का मौका: BOI ने निकाली 779 पदों पर भर्ती, जानें एलिजिबिलिटी

सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार होंगे फॉर्म

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सब-ईंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होगा। फॉर्म भरने के दौरान होने वाली गलतियों से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले पात्रता मानदंड, आरक्षण के नियम, चयन प्रक्रिया, रिटन एग्जाम पैटर्न और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी गाइडलाइन को आधिकारिक अधिसूचना में अच्छी तरह से पढ़ लें।

Related Articles

Back to top button