फौजी के घर चोरी का पुलिस में किया खुलासा

पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर दो चोरों को भेजा जेल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों कस्बा के मुहल्ला गोविन्द नगर में हुई चोरी की घटना का तत्परता दिखाते हुए सफल खुलासा किया है।
फौजी के सूने मकान को निशाना बनाने वाले दो चोरों को पुलिस ने मय चोरी किये गये सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को नगद पुरूस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

कस्बा के मुहल्ला गोविन्द नगर (गिरधारीपुरा) निवासी पीडिता रीता देवी पत्नी उपदेश कुमार स्थानीय थाना में मामला पंजीकृत कराया था कि बीती 27 मार्च को वह अपने घर में ताला लगाकर अपनी ससुराल गांव भाईपुर (अछल्दा) गयी थी। जबकि उसके पति राजस्थान में भारतीय सेना में सेवारत है। जब वह सोमवार की देर रात्रि लौटी, तो घर में बिखरा सामान फैला देख अचम्भित हो गयी। घर की कीमती चीजों की जाँच करने पर पाया कि लाइसेंसी रिवाल्वर, चाँदी के जेवरात, टी0वी0 गायब थी। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाहरपुर के समीप अन्हैया नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास से दो संदिग्धों को दबोच लिया। संदिग्धों से पूछतांछ करने पर उन्होंने अपना नाम साहिल उर्फ भोला पुत्र भोलू व समीर पुत्र विनोद कुमार निवासीगण मुहल्ला गिहार नगर, कस्बा भरथना बताया है। जिन्होंने चोरी की घटना को कुबूल किया है। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, चांँदी की पायल, करधनी, चूडा, एक चाकू व घटना में उपयोग किया लोहे का सरिया बरामद किया है। घटना का सफल खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी, का0 सोनवीर, गौरव कुमार, अजय कुमार आदि सम्मिलित हैं।

Related Articles

Back to top button