उत्कृष्ट कार्यों पर पुलिस-समाजसेवी हुए सम्मानित

जयंती पर बाबा साहब को किया नमन

भरथना,इटावा। संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द विचार मंच भरथना के तत्वाधान् में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में उनके कार्यों का स्मरण किया गया।

कस्बा के मुहल्ला मन्दिर दानसहाय स्थित हाता होतीलाल पर कार्यक्रम संयोजक डा.अनीता जाटव व सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के संयोजन में स्वामी विवेकानन्द विचार मंच भरथना के तत्वाधान् में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

तदुपरान्त भूतपूर्व सैनिकों द्वारा कुछ समाजसेवियों सहित पुलिस प्रशासन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह,निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह,चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी,का. रजनी,अजय,आशुतोष, नवीन,देवेन्द्र आदि का उत्कृष्ट कार्य के लिए माल्यार्पण,पट्टिका व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर उपस्थितजनों द्वारा भारतरत्न बाबा साहेब के विचारों व उनके व्यक्तित्व-कृतित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, इलायकेदार यादव,पूर्व सभासद रामशंकर वर्मा, एड.हाकिम सिंह यादव, विष्णु भदौरिया,संजीव कुमार,भूरेे पाल,जयवीर सिंह,महेन्द्र सिंह,अमित यादव,मेहरवान सिंह, जयवीर सिंह,भगवन्त सिंह,कायम सिंह,हरी किशन सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एड.हाकिम सिंह यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button