पाक को वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल पहुंचाएगी न्यूजीलैंड, जानें कैसे

Pakistan WC semifinal 2026: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। क्या पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा? जानें पूरी स्थिति!

Pakistan WC semifinal 2026: इंग्लैंड से दो विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। अब पाकिस्तान को अगले मैच में श्रीलंका को हराना ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के हारने की भी दुआ करनी होगी। पाकिस्तान की उम्मीदें अब पूरी तरह से नेट रन रेट पर निर्भर हैं। अगर न्यूजीलैंड अपने अगले दोनों मैच हार जाता है, तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका रहेगा। इस तनावपूर्ण स्थिति में टीम के प्रमुख खिलाड़ी शाहीन अफरीदी भी यही चाहते हैं कि न्यूजीलैंड हार जाए।

शाहीन अफरीदी की उम्मीदें

इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी ने अपनी टीम के लिए संघर्ष के बावजूद निराशा नहीं दिखाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं। मगर हम टूर्नामेंट में अभी भी बने हुए हैं। हम यही सोच रहे हैं कि हमें एक और मौका मिल सकता है। सबसे पहले हमें अपना अगला मैच जीतना है। साथ ही हमें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड अपने मैच हार जाएगा।”

स्ट्राइक रोटेशन की अहमियत

शाहीन ने आगे कहा, “हर मैच में साझेदारी की जरूरत होती है और एक ऐसे बल्लेबाज की आवश्यकता होती है जो बीच के ओवरों में स्थिर रहे। अफसोस की बात है कि हम लगातार विकेट खोते गए, और इस कारण हम 180-190 का स्कोर नहीं बना पाए।”

ब्रूक की शानदार पारी ने पाकिस्तान को किया परेशान

इस मैच में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक की पारी पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सबक साबित हुई। जब पाकिस्तान साझेदारी बनाने में संघर्ष कर रहा था, ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को बिना किसी घबराहट के संभाला। वह लगातार क्रीज पर बने रहे, स्ट्राइक रोटेट करते रहे और मैच में नियंत्रण बनाए रखा।

वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर भारत, अब सिर्फ ये है एक मात्र रास्ता

शाहीन अफरीदी ने कहा, “आप देख सकते हैं कि ब्रूक ने कैसे एक ओर से खेलते हुए मैच को कंट्रोल किया, जबकि हमारे बल्लेबाज लगातार विकेट खोते गए। वह स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे और पार्टनरशिप बना रहे थे। मुझे लगता है कि हम इस मौके को खो बैठे।”

क्या पाकिस्तान के पास मौका है

पाकिस्तान के लिए अब सब कुछ अगले मैच पर निर्भर करेगा। टीम को श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड की हार की दुआ करनी होगी। अगर यह दोनों परिस्थितियाँ पाकिस्तान के पक्ष में आती हैं, तो वे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहेंगे। हालांकि, यह स्थिति कठिन जरूर है, मगर पाकिस्तान के खिलाड़ी और प्रशंसक अब भी उम्मीद खोने को तैयार नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button