विधायकों की हुई मौज; सरकार देगी चमचमाती गाड़ी और महीने में हज़ारों का पेट्रोल खर्च, जानकर उड़ जाएंगे होश

MLA Vehicle Allowance: तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा जहां मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के विकास और लोक कल्याण को समर्पित कई बड़ी घोषणाएं की हैं। राज्य में चल रहे अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने एक साथ कई मोर्चों पर काम करने का संकल्प लेते हुए जनता को सीधे प्रभावित करने वाली योजनाओं को मंजूरी दी है। इस घोषणा के बाद से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और अधिक बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायकों के लिए नई प्रशासनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के आधार स्तंभ कहे जाने वाले विधायकों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार ने पहली बार चुनकर आए और आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों वाले विधायकों की दिक्कतों को समझते हुए उन्हें अब सरकारी वाहन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।
केवल गाड़ी ही नहीं बल्कि इन वाहनों के रखरखाव और ईंधन के लिए हर महीने 75 हजार रुपये का भत्ता भी मिलेगा। साथ ही प्रत्येक विधायक अपनी सहायता के लिए 25 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर एक सहायक की नियुक्ति कर सकेंगे। यह निर्णय पिछले दिनों वीसीके विधायक ज्योतिमणि की ओर से उठाई गई मांग के बाद लिया गया है जिससे अब जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों का दौरा और अधिक सक्रियता से कर सकेंगे।
आम नागरिकों को भी दी बड़ी राहत
आम नागरिकों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए चेन्नई के पेरम्बूर में एक भव्य सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का ऐलान किया है। करीब 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार होने वाले इस अस्पताल में 400 आधुनिक बिस्तर होंगे। इतना ही नहीं नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरे राज्य में सात नए नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे जिनमें बीएससी नर्सिंग की 620 नई सीटें बढ़ाई जाएंगी।
माइलेज कम होने की वजह E20 फ्यूल नहीं, सरकार ने बताई असल वजह
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना के दायरे को पांच गुना तक बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना के तहत मरीजों को 5 लाख के बजाय 25 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा जिससे इलाज का खर्च अब आम आदमी की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।



