विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय दरगाह में योग शिविर का हुआ आयोजन

परवेज आलम

लखीमपुर खीरी. जनपद के खीरी टाउन खीरी में बुधवार को आयुष मंत्री डॉ० दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ के कुशल नेतृत्व में प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, विशेष सचिव आयुष हरिकेश चौरसिया, निदेशक आयुर्वेद सेवाएं एवं उत्तर प्रदेश आयुष सोसायटी की मिशन निदेशक तथा महानिदेशक आयुष चैत्रा वी.जी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, लखीमपुर – खीरी डॉ० सुमन्त कुमार के मार्गदर्शन, कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार सिंह के संयोजन तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खीरी टाउन लखीमपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.दिव्यांशू सिंह के सानिध्य मे योग वेलनेस सेन्टर, खीरी टाउन के संविदा योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार वर्मा एवं योग सहायक सीमा देवी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, दरगाह मोहल्ला पट्टी रामदास में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गजाला परवीन अपने समस्त स्टॉफ के साथ उपस्थित रहीं।

शिविर में विद्यार्थिंयों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान, वैकल्पिक चिकित्सा आदि का अभ्यास कराया गया तथा शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए आवश्यक आहार-विहार और एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु परामर्श भी प्रदान किया गया, साथ ही योग ओ०पी०डी० में आए हुए रोगियों को रोगानुसार योग परामर्श प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button