महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में स्वच्छता का महत्व विषय पर पोषण पाठशाला का आयोजन

सुलतानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय एवं स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में 09 अक्टूबर 2025 को पूर्वान्ह्न 11ः00 बजे से 01ः30 बजे के मध्य प्रमुख सचिव एवं निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की गरिमामयी उपस्थिति पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम ’’महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में स्वच्छता का महत्व ’’ रहा।
इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा थीम की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में न सिर्फ चर्चा की गई, बल्कि वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से लाभार्थियों एवं अन्य द्वारा पूंछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।
पोषण पाठशाला का प्रसारण राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन0आई0सी0) द्वारा वेबकास्ट के रूप में प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट भी किया गया जिसके माध्यम से लाभार्थी आम जन-मानस सीधे जुड़ सके। पोषण पाठशाला का लाइव वेब-कास्ट समस्त आंगनवाडी केन्द्रों पर किया गया, जिसमें गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं अभिवावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ/पैनालिस्ट के रूप में श्री सतीश श्रीवास्तव स्वास्थ्य एवं पोषण लीड पानी,लखनऊ व डा0 दिनेश सिंह, उप निदेशक,न्यू बोर्न हेल्थ यूपीटीएसयू, लखनऊ उपस्थित रहे। उनके द्वारा बताया गया कि बच्चों के विकास का सीधा सम्बन्ध उनके जीवन के शुरूआत अर्थात जीवन के प्रथम 1000 दिन में प्राप्त होने वाले पोषण से होता है। बच्चों में स्वच्छता के महत्व से कैसे सशक्त बनाया जा सकता है,बच्चों को स्वच्छता के महत्व को समझाया गया।
महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में स्वच्छता के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी,बाल विकास परियोजना अधिकारी निधि सिंह, दयाराम, अजीत कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण कुमार,सुलेखा यादव मुख्य सेविका गायत्री देवी, उमेश तिवारी, जिला समन्व्यक पोषण अभियान तथा आंगनवाडी कार्यकत्री लाभार्थी के साथ उपस्थित रहे।



