नवंबर में बजरंग बली की कृपा से खुलेंगे भाग्य के द्वार, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
November Horoscope 2025: नवंबर में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, हनुमान जी की कृपा से मिलेगी तरक्की

November Horoscope 2025: जैसे-जैसे नवंबर करीब आ रहा है वैसे ही कुछ राशियों के लिए ये महीना सौगात लेकर आ सकता है। खासतौर पर मंगलवार के दिन की बात करें, तो यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है और शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बजरंग बली की भक्ति करने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं।
पंडितों के अनुसार, आने वाले मंगलवार को पवनपुत्र की कृपा जिन राशियों पर विशेष रूप से बरसेगी, उन्हें नौकरी, व्यवसाय और निजी जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।
1. मेष राशि – करियर में आएगा उछाल
इस राशि के जातकों के लिए नवंबर का मंगलवार बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में भी नए सौदे हाथ लग सकते हैं, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
2. कर्क राशि – पूरी होंगी अधूरी इच्छाएं
काफी समय से जिन चीजों की उम्मीद कर रहे थे, इस बार वे पूरी होती दिख सकती हैं। आला अफसरों से मान-सम्मान मिलेगा और रुका हुआ धन भी वापस आने के योग बन रहे हैं।
घर की उत्तर दिशा में रखें ये 4 चीजें, चढ़ने लगेंगे तरक्की की सीढ़ियां
3. सिंह राशि – जिम्मेदारियों के साथ मिलेगी तरक्की
सिंह राशि के जातकों को इस समय नया मोड़ मिल सकता है। नई जिम्मेदारियों का भार तो आएगा, मगर ये भविष्य में बड़ी सफलता का द्वार खोल सकती हैं। हनुमान जी की पूजा इस समय विशेष फल देगी।
4. धनु राशि – करियर में बड़ी छलांग
धनु राशि वालों को इस महीने किसी खास ऑफर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है। व्यापार में साझेदारी या निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
हनुमान पूजा क्यों है खास
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना खास फलदायक माना गया है। ऐसा करने से मनोबल बढ़ता है, बुरी शक्तियां दूर होती है और जीवन में स्थायित्व आता है। संकट के वक्त बजरंग बली को याद करना और उनका ध्यान लगाना कई बाधाओं को दूर कर सकता है।



