नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बकेवर,इटावा। इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम ईकरी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला । घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय निधि शर्मा पत्नी अंकित शर्मा निवासी ग्राम ईकरी थाना लवेदी के रूप में हुई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। निधि का विवाह 25 जनवरी 25 को हुआ था। मृतका की मां ने निधि के पति रेलवे कर्मचारी अंकित शर्मा पर दहेज हत्या का आरोप लगा लगाया है।
उन्होंने बताया है कि शादी के बाद से ही अंकित और उसके परिवारजन उससे कार की मांग करने लगे थे , मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने थाना लवेदी को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं में अग्रिम कारवाही की जाएगी।



