डा. अंबेडकर ने शोषितों को सविंधान के माध्यम से अभिव्यक्ति दिलायी: मिठाई लाल भारती

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव राव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर सपाइयों ने हाथी पार्क स्थित डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके उपरान्त समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने गरीबों शोषितों वंचितों दलितों के हितों एवं अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
उन्होंने जहाँ देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देकर स्वतंत्र भारत में देश के संविधान की रचना किया।मिठाई लाल भारती ने कहा कि फ़ासिस्ट लोग बाबा साहब को मानते हैं परंतु बाबा साहब की विचारधारा को नहीं मानते। बाबा साहब ने सविंधान के माध्यम से वंचितों पीड़ितों को बोलने की स्वतंत्रता दिलाया।
कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री रामवृक्ष सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब के विचारों सिद्धातों को तभी आगे बढ़ाया जा सकता है जब मतदाता सूचियों में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर में पारदर्शी तरीक़े से प्रत्येक व्यक्ति का नाम शामिल कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायी जाये।
बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम को विधायक श्याम सुंदर भारती, विधायक राहुल लोधी,सत्य प्रकाश सोनकर,आरपी यादव,चौ.सुरेश निर्मल,विनायक सोनकर,मुनेश्वर पासी,आफ़ताब अहमद,राजेश मौर्या,मो.अरशद खान,मेहरबान सिंह यादव,राजीव गौतम,शुभम लोहिया,जगदेव यादव,अरुण प्रताप यादव,योगेश्वर पटेल,राकेश यादव,पुत्तन सिंह यादव,मो.शमसाद ख़ान,ज्ञान प्रकाश पासी,आशुतोष यादव आदि ने सम्बोधित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर रामकिशोर पुजारी,हसनैन ख़ान,शिवनारायण सोनकर,शकील मंसूरी,शिवदुलारी यादव,मो.सलीम,इजहार अहमद,अनूप यादव,चंद्र प्रकाश आज़ाद,राधेश्याम लोधी,रामलखन यादव,जय सिंह यादव,अरविंद यादव,अरुण अंबेडकर,दिनेश यादव,विनय कुमार,सोनी भारती,देवतादीन यादव आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।



