चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, एक और सहयोगी दल ने एनडीए छोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में भाजपा गठबंधन (National Democratic Alliance) छोड़ दिया था

NDA ally left the party: टीटीवी दिनाकरन की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से बाहर होने की घोषणा की है। एएमएमके एनडीए छोड़ने वाला दूसरा घटक दल है। इससे पहले निलंबित एआईएडीएमके प्रमुख ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि उनकी पार्टी गठबंधन से बाहर हो रही है। दिनाकरन ने मीडिया से कहा, “कुछ लोगों के विश्वासघात के कारण हमें यह कदम उठाना पड़ा। हमें विश्वास था कि वे बदल जाएँगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

तमिलनाडु में एनडीए (National Democratic Alliance) का नेतृत्व एआईएडीएमके कर रही थी। 2023 में विभाजन के बाद एआईएडीएमके ने अप्रैल 2025 में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया। एआईएडीएमके खासकर पलानीस्वामी ने एएमएमके को गठबंधन में शामिल करने का विरोध किया था।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: सियासत की ‘बीड़ी’

दिनाकरन ने आरोप लगाया कि अमित शाह के हस्तक्षेप की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कभी भाजपा के वफादार रहे दिनाकरन ने कहा कि वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नए गठबंधन पर चर्चा करेंगे और दिसंबर में इस पर फैसला लेंगे।

2026 में होने हैं विधानसभा चुनाव (NDA ally left the party)

पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में भाजपा गठबंधन (National Democratic Alliance) छोड़ दिया था। अब एएमएमके ने भी भाजपा का साथ छोड़ दिया है। राज्य में तमिल काची और टीवीके ने कहा था कि वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन दिनाकरन के एनडीए छोड़ने और गठबंधन के दरवाजे खोलने से राजनीतिक माहौल बदलने की संभावना है। तमिलनाडु में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिनाकरन ने अम्मा कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में एकजुट होकर मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार चुनने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button