वार्ड की साफ-सफाई का किया निरीक्षण

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने बुधवार सुबह होमगंज वार्ड का औचक निरीक्षण किया। वे अपनी टीम के साथ पैदल भ्रमण पर निकले,जहां वार्ड सभासद श्रीमती मोहिनी दुबे व अनिरुद्ध दुबे मोनू भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पड़ाव मंडी मोहल्ले में कुछ नागरिकों ने सफाई पर सवाल उठाए,जबकि संतोष पनीर वाले ने सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
ठंडी गली में शराब ठेके के पास फैली गंदगी देख अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मोहल्ले में कूड़ेदान,स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए।वार्ड वासियों द्वारा रखी गई कुछ समस्याओं का निदान अधिशाषी अधिकारी ने मौके पर ही कराया जिसकी लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पिछले एक महीने से ईओ श्याम वचन सरोज नगर की सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था आदि नगर की मूलभूत सुविधाओ की सुवस्थाओं के लिए खुद ही कमान संभाले हैं और अलख सुबह ही नगर के वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकल पड़ते हैं। निरीक्षण के दौरान नपा के लाल कुमार विनय कुमार सुरजीत सफाई नायक रामसिया विनोद,रविंद्र,राजू आदि साथ रहे।



