नारायण अन्न सेवा ने पार किया 10 हजार भोजन वितरण का आंकड़ा, जरूरतमंदों तक पहुंच रही मानवता की थाली

गाजियाबाद में क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित नारायण अन्न सेवा ने मानव सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 10 हजार से अधिक भोजन जरूरतमंद, असहाय और वंचित लोगों तक पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह सेवा अभियान उन लोगों के लिए समर्पित है जो दैनिक भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय दानदाताओं, स्वयंसेवकों और समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से यह सेवा लगातार आगे बढ़ रही है और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचा रही है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हर परोसी गई थाली केवल भोजन नहीं, बल्कि समाज की करुणा, सहयोग और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का संकल्प है कि आने वाले समय में इस सेवा अभियान को अन्य शहरों तक भी विस्तारित किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

नारायण अन्न सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन भोजन वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें नागरिकों को मात्र 11 रुपये से अन्नदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ट्रस्ट ने इस उपलब्धि के लिए सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button