इटावा में गोली मारकर युवक की हत्या का खुलासा

दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से घर लौटते समय युवक को मारी थी गोली

बसरेहर,इटावा। इटावा जनपद के बसरेहर थाना पुलिस ने युवक हत्या कांड के मामले में घटना के भोर होते ही धमाकेदार खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारे दो नामजदों को मुठभेड़ में अवैध असलाह जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। जिसमें एक हत्यारोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

बसरेहर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चम्पानेर रोड काली मंदिर तिराहे के पास बीती सोमवार की देर शाम करीब भरथना कोतवाली क्षेत्र ग्राम झिदुआ निवासी युवक कृष्ण यादव उर्फ एलेश 17 बर्ष पुत्र रविंद सिंह यादव उर्फ बकील की गोली मारकर हत्या करदी गई,और हत्यारे खूनी हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए।

शाम को हत्या कांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया,और परिजन समेत एसपी ग्रामीण,पुलिस क्षेत्राधिकारी सैंफई,थानाध्यक्ष बसरेहर पुलिस अमले के साथ घटना स्थल पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक कृष्णा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवा दिया।

घटना स्थल पर मृतक के परिजनों ने बताया कि कृष्णा अपने किसी मित्र की बर्थ-डे पार्टी में गया था,जहां किसी बात पर कुछ लोगों से कहा सुनी होने पर वह बर्थ-डे से वापस घर लौट रहा था।

जैसे ही कृष्णा उक्त स्थान पर पहुंचा बेखौफ हत्यारों ने कृष्णा की गोली मारकर हत्या करदी, और हत्यारे फरार हो गए।

मृतक अपने माता पिता के दो बच्चों में इकलौता बेटा था,कृष्णा से बड़ी एक बहन और उसके माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

वहीं पुलिस सड़क मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की तलाश के दौरान मुठभेड़ में दोनों नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button