कड़ाके की ठंड में पदयात्रा कर पहुँचे मुनि विश्वास सागर

जसवंतनगर के कैस्थ तिराहे से जैन बंधुओं ने की भव्य अगुवानी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले से विहार करते हुए मुनि श्री 108 विश्वास सागर जी महाराज जसवंतनगर पहुँचे। नगर के कैस्थ तिराहे से समूचे जैन समाज के युवाओं ने गुरुदेव की भव्य अगुवानी की। इस दौरान “मुनि श्री विश्वास सागर जी महाराज की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

उल्लेखनीय है कि मुनि श्री विश्वास सागर जी महाराज, समाधिस्थ्य आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के शिष्य हैं। इटावा से जसवंतनगर तक उनके साथ बड़ी संख्या में गुरुभक्त पैदल विहार करते हुए पहुँचे, जिससे श्रद्धा और समर्पण का अनुपम दृश्य देखने को मिला।गुरुदेव के पावन सानिध्य में नगर में नववर्ष के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य समागम आयोजित किया जाएगा।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर “एक शाम गुरुवर के नाम” भक्ति संध्या आगरा के प्रसिद्ध संगीतकार संस्कार जैन देंगे संगीतमय भक्ति प्रस्तुति नव वर्ष आगमन की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की शाम “एक शाम गुरुवर के नाम” भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आगरा से आमंत्रित प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप के संगीतकार संस्कार जैन संगीतमय भक्ति प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में महिला, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भगवान के गुणगान करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर नगर एवं जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल है। भक्ति, संगीत और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा।

नगर के आशीष जैन ‘दीपू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी को प्रातः अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुजन धर्मलाभ अर्जित करेंगे।

Related Articles

Back to top button