तुर्किए की सबसे खूबसूरत महिला और 8400 करोड़, युगांडा के सेना प्रमुख की इस मांग ने दुनिया को हिलाया

Muhoozi Kainerugaba : मिडिल ईस्ट में बरकरार तनाव से इतर तुर्की और युगांडा के बीच अचानक तनातनी सामने आई है। युगांडा के सेना प्रमुख मुहूजी काइनेरुगाबा की अनोखी डिमांड ने समूची दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। काइनेरुगाबा ने तुर्किए की सबसे खूबसूरत महिला से शादी करने की ख्वाहिश जाहिर की है। इसके अलावा एक बिलियन डॉलर यानी करीब आठ हजार चार सौ करोड़ रुपए की भी मांग की है।

डिमांड पूरी न होने पर युगांडा में तुर्की का दूतावास बंद करने और राजनयिक रिश्ते खत्म कर देने की चेतावनी दी गई है। काइनेरुगाबा यही नहीं रुके हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने एक लाख सैनिक इजरायल भेजने को तैयार हैं ताकि पवित्र भूमि पर भगवान ईसा मसीह की जमीन की रक्षा की जा सके। क्षेत्रीय सुरक्षा प्रयासों में युगांडा के योगदान को कोई पहचान नहीं मिलने से युगांडा के आर्मी प्रमुख बेहद खफा हैं।

तुर्की को सीधा चैलेंज

उन्होंने मोटी रकम के साथ सबसे खूबसूरत महिला की डिमांड कर तुर्की को सीधे तौर पर चैलेंज किया है। पिछले कुछ साल में तुर्किए ने खुद को पहले से ज्यादा मजबूत किया है। घातक ड्रोन के निर्माण में वह सबसे आगे है। तुर्की की अमेरिका और पाकिस्तान के साथ अच्छी दोस्ती है, मगर इजरायल को वह कट्टर दुश्मन मानता है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने हाल ही में एक बयान दिया था।

उन्होंने दावा किया था कि यदि इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता न होती तो वह इजरायल को उसकी औकात बता देते। दरअसल मुस्लिम देशों का खलीफा बनने की दौड़ में तुर्की खुद को सबसे अग्रणी मानता है। वह समय-समय पर भारत की नीतियों का विरोध कर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है। फिलवक्त युगांडा के आर्मी चीफ की तरफ से दिए गए बयान ने तुर्किए के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ललकारा है। उसकी तरफ से कोई बयान अभी तक नहीं आया है।

मांग को लेकर पूरी दुनिया में चर्चाओं का बाजार गरम

हालांकि युगांडा की मांग को लेकर पूरी दुनिया में चर्चाओं का बाजार गरम है। यदि वह इजरायल के पक्ष में खड़ा हो जाता है तो निश्चित रूप से तुर्की की मुश्किल बढ़ सकती हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब काइनेरुगाबा ने ऐसा अजीबोगरीब बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से शादी करने के बदले सौ अंकोले गायें देने को तैयार हैं, जिन्हें उन्होंने पृथ्वी पर सबसे सुंदर गायें बताया। युगांडा एक अफ्रीकी देश है, जिसकी आबादी चालीस मिलियन से अधिक है। यह दक्षिण सूडान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, केन्या जैसे देशों की सीमा बनाता है।

कंपाला के बड़े शहर से जंगलों तक जो कि पहाड़ गोरिल्ला को खतरे में डालते हैं, युगांडा एक विविध देश है जिसमें तमाम अवसर हैं। युगांडा की डिमांड ने तुर्की की चिंता बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के प्रबल आसार हैं। विवाद बढ़ने से आमजन को भी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ेगा।

युगांडा के आर्मी चीफ की मांग ने उस समय की याद दिला दी है, जब एक देश दूसरे पर दबाव बनाकर या हमला कर न सिर्फ नकदी, हीरे-जवाहरात लूट लेता था बल्कि पराजित राजा की रानी को जबरन अपने साथ रखता था। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही दुश्मनी की वजह से कई देश मुसीबत का सामना कर रहे हैं। इनमें सऊदी अरब, क

Related Articles

Back to top button