mosquito bites: इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर
mosquito bites: वैज्ञानिक शोध में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई। ब्लड ग्रुप और मच्छरों का कनेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग। मच्छरों से बचने के आसान उपाय भी जानिए।

mosquito bites: मौसम बदलते ही हर घर में एक ही बात की चर्चा होती है मच्छर। कोई कहता है कॉइल जला लो, कोई अगरबत्ती दिखाता है। मगर अब एक नई मुसीबत सामने आई है। अगर आपका ब्लड ग्रुप O है तो मच्छर आपको सबसे पहले टारगेट बनाते हैं। जी हां, ये कोई अफवाह नहीं बल्कि कई रिसर्च में साबित हो चुका है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोग शरीर से कुछ खास तरह के केमिकल छोड़ते हैं। ये केमिकल मच्छरों को लुभाते हैं। खासकर जिनका O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप होता है, उन्हें डेंगू मच्छर यानी एडीज सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। एक जापानी स्टडी में तो यहाँ तक पाया गया कि O ग्रुप वालों को दूसरे ग्रुप की तुलना में दोगुना ज्यादा काटा जाता है।
डॉक्टर बताते हैं कि O ब्लड ग्रुप वालों का मेटाबॉलिज्म तेज चलता है। शरीर ज्यादा गर्म रहता है और पसीना भी ज्यादा आता है। पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड मच्छरों को खींचता है। यही वजह है कि शाम ढलते ही मच्छर इन लोगों की तरफ लपकते हैं।
अब सवाल यह है कि बचाव क्या करें?
सबसे पहले तो फुल स्लीव्स कपड़े पहनें। घर में मच्छरदानी जरूर लगाएं। नीम की पत्तियां या लौंग का धुआँ भी कारगर है। सबसे जरूरी पानी जमा न होने दें क्योंकि एक छोटा गड्ढा भी मच्छरों का अड्डा बन जाता है।
तो अगली बार जब कोई मच्छर आपको काटे तो एक बार अपना ब्लड ग्रुप जरूर याद कर लीजिएगा। शायद यही वजह हो।
मच्छर से होने वाली बीमारियां
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुन्या, जीका वायरस, जापानी इन्सेफेलाइटिस और फाइलेरिया (हाथी पाँव) मच्छर से ये सारी बीमारियां होती हैं।
इमर्शन रॉड की सफेद पपड़ी से परेशान हैं तो जाने ये देसी नुस्खा
मच्छरों से बचने का फॉर्मूला
मच्छरदानी लगाओ, पानी जमा मत होने दो, फुल आस्तीन पहनो, रिपेलेंट लगाओ और हर हफ्ते कूलर साफ करो!



