पुलिस चौकी के निकट सर्राफा से 10 अंगूठियां ले उड़ा बदमाश
सीसीटीवी कैमरों से बदमाश की शिनाख्त और तलाश में जुटी पुलिस

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप के साथ सनसनी फैल गई जब कस्बा पुलिस चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित सर्राफा की एक दुकान से शातिर बदमाश सोने की 10 अंगूठियां लेकर भाग निकला,हैरानी की बात यह रही कि घटना के वक्त पास ही महज 10 कदम की दूरी मोना स्वीट हाउस चौराह पर तैनात पुलिस पिकेट नदारद रही।
10 मिनट में वारदात: 10 कदम से पिकेट गायब
घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे तिलक रोड स्थित सर्राफा दुकान पर हुई। पीड़ित व्यापारी सचिन वर्मा के मुताबिक,एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। भरोसे में लेकर उसने तिजोरी से करीब 30 ग्राम वजन की 10 अंगूठियां निकालकर दिखाईं। इसी दौरान बदमाश मौका पाकर सभी अंगूठियां समेट कर मोना स्वीट हाउस चौराहे को तरफ फरार हो गया।
व्यापारी ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया,लेकिन बदमाश मोना स्वीट हाउस चौराहे से सराय रोड की ओर भागकर विलुप्त हो गया।
पुलिस ने 24 घंटों में 10 से अधिक खंगाले सीसीटीवी कैमरे हाथ फिर भी खाली
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ और बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे 10से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की शिनाख्त और पकड़ से बाहर है।
दिन दहाड़े लूट से व्यापारियों में दहशत और रोष
भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात ने सर्राफा व्यापारियों में दहशत के साथ आक्रोश बढ़ा दिया है। व्यापारियों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के इतने करीब ऐसी घटना हो सकती है,तो बाकी बाजार की सुरक्षा राम भरोसे है।
बदमाश ने पुलिस को शिखाई 10 की गिनती
* 10 मिनट में पूरी वारदात
* 10 मीटर दूर पुलिस चौकी
* 10 सोने की अंगूठियां पार
* 10 कदम से पुलिस पिकेट गायब
* 10 मिनट में बदमाश फरार



