हर घर तिरंगा यात्रा रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। दिनांक 11 अगस्त 2026 को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सेवा एवं तिरंगा यात्रा महाविद्यालय के महिला परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महिला परिसर सीताकुंड पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय, बजरंगी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने कहा तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों में डा०शाहनवाज़ आलम, डॉ. दीपा सिंह, डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि डॉ. भोलानाथ, डॉ. देवेंद्र नाथ मिश्र तथा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने सहभागिता की।
विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में अनुशासन एवं उत्साह का परिचय देते हुए आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण,स्वयंसेवकों-स्वयंसेविकाओं तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज की इस तिरंगा यात्रा ने न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुंचाया।



