एसआईआर फार्म में भारी अनियमिताएं: कांग्रेस

डीएम को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जसवंतनगर,इटावा। एसआईआर कार्य में बीएलओ द्वारा की जा रही अनियमितताओं,लापरवाही और फॉर्म वितरण में गंभीर ढिलाई को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज करते हुए उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नेहा सचान को सौंपा। ज्ञापन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर कार्य शुरू हुए 22 दिन बीत चुके हैं,फिर भी अधिकांश मोहल्लों और गांवों में फॉर्म वितरण नहीं हो पाया है। बीएलओ घर–घर जाकर फॉर्म देने के बजाय कई स्थानों पर नेताओं के घरों पर बैठकर यह कह रहे हैं कि जिसे फॉर्म चाहिए वह स्वयं आकर ले जाए। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जहाँ फॉर्म पहुंचे भी हैं,वहाँ पूरे परिवार के फॉर्म नहीं दिए गए। कई घरों में अधूरे फॉर्म ही पहुंचाए गए,जिससे लोग विवरण भरने में असमर्थ हैं। नगर के गुलाबबाड़ी, अहीरटोला,कटरा खूबचंद और अन्य इलाकों में बीएलओ एक जगह बैठकर काम निपटा रहे हैं,जबकि विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अब तक एसआईआर फॉर्म पहुंच ही नहीं सके हैं।

कांग्रेस ने कहा कि बीएलओ की मनमानी और अनियमितताओं के कारण यह कार्य तय समय सीमा में पूरा होना मुश्किल है। इसलिए प्रशासन तत्काल सुधार कराए और स्थिति को देखते हुए एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाई जाए।

ज्ञापन देने वालों में तुलसीदास शुक्ला,राहुल दीक्षित,बलवीर सिंह कठेरिया,सिद्धनाथ यादव, ब्रजकिशोर शाक्य,जगपाल सिंह,रामकिशोर,इकबाल, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button