दादी-नानी का वो गुप्त राज: 1 किलो आम के अचार में बस इतना तेल डालें, सालों-साल नहीं होगा खराब

mango pickle measurements: गर्मी का मौसम आते ही कच्चे आम बाजार में आसानी से मिलने लगते हैं। इसी समय घरों में अचार बनाने की तैयारी भी शुरू हो जाती है। कई परिवारों में यह एक परंपरा की तरह होता है, जहां छतों पर आम को धूप में सुखाया जाता है और फिर पूरे साल के लिए स्वादिष्ट अचार तैयार किया जाता है।
अचार सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि लंबे समय तक खाने को सुरक्षित रखने का तरीका भी है। हालांकि सही मात्रा और सही तरीका न पता होने पर अचार जल्दी खराब भी हो सकता है या उसका स्वाद बिगड़ सकता है।
1 किलो आम के लिए कितना तेल सही रहता है
अचार बनाने में सबसे अहम भूमिका सरसों के तेल की होती है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि अचार को लंबे समय तक सुरक्षित भी रखता है।
अगर आप 1 किलो कच्चे आम से अचार बना रहे हैं तो लगभग 200 मिली यानी एक कप सरसों का तेल पर्याप्त माना जाता है। इसी अनुपात को बढ़ाकर या घटाकर आप ज्यादा मात्रा में भी अचार तैयार कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि तेल बहुत कम होने पर मसाले अच्छे से नहीं मिलते और अचार जल्दी खराब हो सकता है। वहीं बहुत ज्यादा तेल डालने से स्वाद संतुलित नहीं रहता।
अचार खराब होने से बचाने का आसान तरीका
अगर आपका अचार जल्दी खराब हो जाता है तो एक आसान उपाय अपनाया जा सकता है। अचार को जार में रखते समय लगभग दो चम्मच सिरका मिला दें। इससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और उसका स्वाद भी बना रहता है।
तेल गर्म करें या ठंडा डालें
अचार बनाने के तरीके हर घर में अलग होते हैं। कुछ लोग सरसों का तेल हल्का गर्म करके डालते हैं जबकि कई लोग इसे बिना गर्म किए सीधे इस्तेमाल करते हैं।
पारंपरिक स्वाद के लिए ठंडा सरसों तेल बेहतर माना जाता है। इससे अचार में तेज खुशबू आती है और इसका स्वाद ज्यादा असली लगता है।
1 किलो आम के लिए मसालों का सही मिश्रण
सबसे पहले कच्चे आम के टुकड़ों को धूप में हल्का सुखा लें। इसके बाद उन पर नमक और हल्दी लगाकर लगभग एक दिन के लिए रख दें ताकि आम नरम हो जाए।
अब मसाला तैयार करें। एक पैन में मेथी दाना 2 चम्मच, सौंफ 4 चम्मच, जीरा 1 चम्मच और पीली सरसों 4 चम्मच हल्का भून लें। इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें।
अब इन आम के टुकड़ों में यह मसाला मिलाएं। साथ में हल्दी पाउडर 1 चम्मच, नमक 2 चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च 2 चम्मच, अजवाइन 1 चम्मच, कलौंजी 1 चम्मच और आधा चम्मच हींग डालें। फिर सरसों का तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
अचार तैयार करने की आखिरी स्टेप
सभी सामग्री मिलाने के बाद अचार को कांच या मिट्टी के बर्तन में रखें। इसे दो से तीन दिन धूप में रखें। इससे मसाले अच्छी तरह सेट हो जाते हैं और स्वाद बढ़ जाता है।
क्या आप दूसरों को खुश रखने के जुनून में डूबे हैं? इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, ये 4 कड़वे सच जान लें
इसके बाद आपका आम का अचार खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।



