भगवान विश्वकर्मा हमें कड़े परिश्रम की प्रेरणा देते हैं: रोहन सिंह

भरथना,इटावा। भरथना की शिक्षण संस्था सेंट केवलानंद पब्लिक स्कूल, विक्टर पब्लिक कॉलेज, विक्टर पब्लिक आईटीआई और विक्टर इंटर कॉलेज में संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित भव्य हवन पूजन कार्यक्रम में संस्थाओं के सभी वाहनों,मशीनों और औजारों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित संस्थाओं के चेयरमैन रोहन सिंह,डायरेक्टर नंदलाल यादव ने सहयोगी सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित संस्था कर्मियों को विश्वकर्मा जयंती बधाई की शुभकामनाएं दीं। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर संस्थाओ के चेयरमैन रोहन सिंह ने कहा कि कर्म ही असली पूजा है,और भगवान विश्वकर्मा हमें कड़े परिश्रम की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कल्पना मैम सहित सभी संस्थानों के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। पूजन के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।



