गाय से दुष्कर्म के बाद बाजरे की पुरी फूंकीं
ऊसराहार के ग्राम कछपुरा में दबंग की अराजकता: ग्रामीणों में आक्रोश

ऊसराहार, इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कछपुरा बछरोई में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पशुपालक की गाय के साथ दुष्कर्म करने के बाद दबंगों ने उसकी बाजरे की चार सौ पुरी (ढेर) में आग लगा दी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
दबंगों ने बीती रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया था।
पीड़ित पशुपालक अभिलाष सिंह ने बताया कि उनकी गाय हार (खेत) में बंधी हुई थी। शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ शरारती तत्वों ने न केवल गाय के साथ दुष्कर्म किया,बल्कि साक्ष्य मिटाने या दहशत फैलाने के उद्देश्य से खेत में रखी बाजरे की चार सौ बाजरे की पूरी (ढेर) में भी आग लगा दी। आग की लपटें देखकर जब तक लोग मौके पर पहुँचे,तब तक बाजरा की पुरी जलकर रखा बन चुकी थी और आरोपी भाग जाने में सफल हो गए थे।
पीड़ित अभिलाष सिंह ने भावुक होते हुए बताया, गाय के साथ गलत काम किया गया और उसके बाद हमारी मेहनत की कमाई यानी बाजरे की चार सौ पुरी भी जला दी गईं। हमने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस मौके पर आई थी और अब हम थाने में जाकर लिखित शिकायत (तहरीर) देंगे।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित परिवार अब थाना ऊसराहार में लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।



