लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा आरोप : ग्रामीण जोन में नए दरोगाओं को तरजीह, अनुभवी दरोगा लाइन हाजिरी पर!

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2023 बैच के नए उप-निरीक्षकों (दरोगाओं) को बड़ी संख्या में चौकियों पर तैनात किया जा रहा है, जबकि अनुभवी और पुराने दरोगाओं को लाइन हाजिरी या कम महत्व की पोस्टिंग दी जा रही है।

विधायक गुर्जर ने कहा कि यह स्थिति न केवल पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि ग्रामीण इलाकों की कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए दरोगा कम अनुभवी हैं और उनके अनुशासन एवं रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दैनिक करंट क्राइम के पास पिछले कई महीनों के दौरान ग्रामीण जोन में हुई पांच अलग-अलग पोस्टिंग की लिस्ट मौजूद है, जो स्पष्ट कर रही है कि नए दरोगाओं को प्राथमिकता मिल रही है, जबकि अनुभवी पुलिस अधिकारी हाशिए पर डाले जा रहे हैं।

विधायक गुर्जर का कहना है कि इस व्यवस्था से पुलिस का मनोबल टूट रहा है और क्षेत्रीय जनता की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है।

Related Articles

Back to top button