Live-In Couple Death: दुर्गंध के चलते खोला दरवाजा, नजारा देख सभी हैरान

Live-In Couple Death: आईटी सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रहने वाले एक युवा जोड़े के शव मिले हैं। पुलिस को झगड़े के बाद आत्महत्या का संदेह है। मृतकों के नाम 25 वर्षीय सीमा नायक और 23 वर्षीय राकेश नायक हैं। दोनों मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। राकेश यहाँ एक सिक्योरिटी फर्म में काम करता था, वही युवती सीमा एक सुपरमार्केट में काम करती थी।
दुर्गंध आने हुआ खुलासा
जांच अफसरों (Bengaluru Police) के अनुसार, घटना दो दिन पहले की हो सकती है। सोमवार को पड़ोसियों को बंद घर से दुर्गंध आने लगी। उन्होंने देखा कि घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने खिड़की तोड़कर देखा तो दोनों मृत पाए गए। शुरुआती जाँच में पता चला है कि राकेश शराब का आदी था और इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बेटी ने 20 एकड़ के लिए अपनी माँ की बलि दे दी, पति की मदद से शव को रिक्शे में लादा
जारी है मामले की जांच
आपको बता दें कि इस प्रेमी जोड़े का दोस्त, जो उसी घर में रहता था, शुक्रवार को झगड़े के बाद घर से चला गया था। इस बीच पुलिस ने आशंका जताई है कि राकेश ने झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली होगी और बाद में सीमा ने भी आत्महत्या कर ली होगी। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जाँच जारी है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले (Live-In Couple Death) की आगे की जांच जारी है।



