पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़

हरियाणा मार्का 132 बोतल अंग्रेजी शराब समेत चार गिरफ्तार

जसवंतनगर,इटावा। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना जसवंतनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 132 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार,चार मोबाइल,दो ट्रॉली बैग और तीन अन्य बैग बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व थानध्यक्ष कमल भाटी और उनकी टीम पिंक बूथ पर चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा हाईवे पर एक कार में संदिग्ध लोगों के मूवमेंट की सूचना मिली तो पुलिस ने तत्काल कुरसेना के पास हाईवे लोहे पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया।

आवश्यक बल प्रयोग कर कार में सवार चार लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर कार से 132 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंटू पुत्र धनपाल सिंह, निवासी सूरज कारोली, थाना इगलास,जनपद अलीगढ़ 31 वर्ष सरोज पासवान पुत्र राजकिशोर पासवान, निवासी बासगढ़,थाना चकिया,जिला मोतिहारी, बिहार 19 वर्ष राहुल कुमार पुत्र अरुण चौधरी, निवासी ग्राम कुनिया, थाना चकिया,जिला मोतिहारी,बिहार 20 वर्ष आर्यन कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार,निवासी ग्राम पदरी जसौली,कल्याणपुर, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार 20 बर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button