जन-कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं का उत्साह- अखिलेश सिंह पर्वत..

सुलतानपुर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान महादान के तहत जनपद के मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के ब्ल्ड बैंक में जन-कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ.भारत भूषण,प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके मिश्रा,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.संजय सिंह,काउंसलर अनुराग पांडेय और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया।
युवा समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने अपने 33 वर्ष की आयु में अब तक 41 बार रक्तदान करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का कार्य है,बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम भी है। जिला मेडिकल कॉलेज के ब्ल्ड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रईस अहमद,श्याम कृष्ण यादव,आशीष यादव,श्याम उपाध्याय,श्याम बहादुर पाल,राम धीरज,राहुल गुप्ता, यशवीर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।वहीं युवा समाज-सेवियों और समिति के सदस्यों ने युवाओं को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।
इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को जन कल्याण सेवा समिति का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आज के इस कार्यक्रम में जन कल्याण समिति से विवेक यादव,राहुल गुप्ता,यशवीर, प्रिंस प्रजापति,विपुल,गौरव आदि मौजूद रहे।



