यातायात माह में थाना क्षेत्र शिवगढ़ में चल रहा है, संदिग्धों की जांच-पड़ताल व धर-पकड़

दो जनपदों के बार्डर पर प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ ने दलबल के साथ लगाई वाहनों की चेकिंग

सुल्तानपुर प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ चंद्रभान वर्मा द्वारा सुल्तानपुर /प्रतापगढ़ बार्डर पर दो व चार चक्का वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के लिए दलबल के साथ मौके पर डटे रहे,पुलिस बल देखकर वाहन चालक मौके से भागने का असफल प्रयास भी करते रहे,लेकिन पुलिस की पैनी नज़र ने आखिरकार उन्हें भागने नही दिया,थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया की थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।

संदिग्ध वाहन व चालक दोनो पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है,प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पुलिस अधीक्षक के आदेशाक्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी लंभुआ के दिशानिर्देश में अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस एलर्ट मोड पर है,बुद्ववार को शिवगढ़ पुलिस ने दर्जनों वाहनों का चालान काटा,तथा दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करने को लेकर मौजूद वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

Related Articles

Back to top button