भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के अनुरूप हो भारतीय शिक्षा – यतीन्द्र

सुलतानपुर |अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के बैनर तले गोरक्ष एवं काशी प्रांत की चयनित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र ने कहा कि भारतीय शिक्षा भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के अनुरूप होनी चाहिए।

हमारे इसी वैशिष्ट्य के कारण आज समाज आंख बन्द कर विद्या भारती के विद्यालयों पर विश्वास करता है ‌।हमारा विद्यालय समाज द्वारा निर्मित व्यवस्था है। यह एक वैचारिक अधिष्ठान है।समाज हमें सम्मान देता है और हम समाज को। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा युगानुकूल हो, इसलिए हमें अपने विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना है।हम अपने भैया बहनों के चरित्र को इतना सुदृढ़ बनाएं कि वे हमेशा स्मरण रखें कि हम भगवान की नजर में हैं।

कार्यक्रम में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मंत्री डॉ सौरभ मालवीय ने प्रबंध समिति के दायित्व धारकों को प्रबंधन के श्रेष्ठ मानकों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचन्द , गोरक्ष प्रान्त के मंत्री डॉ शैलेश, बाल कल्याण समिति सुलतानपुर के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button