IMD Alert Jan 2026: इन राज्यों में 16 से 20 तारीख तक बारिश का अलर्ट
IMD Alert Jan 2026: भारत में शीतलहर और ठंड से राहत, मौसम विभाग का बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, कोहरे और पाले की चेतावनी.
IMD Alert Jan 2026: उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले कुछ दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर के कारण लोग कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं ने जीवन को प्रभावित किया है मगर अब मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो ठंड को कम कर सकती है।
विभिन्न राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी 16 से 20 जनवरी के बीच उत्तर भारत के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके तहत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने का अनुमान है।
- पहाड़ी इलाकों का हाल (16-20 जनवरी): जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन क्षेत्रों में सर्दी का असर और भी बढ़ सकता है।
- मैदानी इलाकों में बारिश (18-20 जनवरी): पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के साथ ठंड बढ़ सकती है।
- उत्तर प्रदेश और राजस्थान (19-20 जनवरी): पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जो आमजन को राहत दे सकती है, मगर ठंड में कमी नहीं आएगी।
राजस्थान में सर्दी ने ढाया सितम
राजस्थान में सर्दी का असर दिन पर दिन बढ़ रहा है। बुधवार रात को राज्य के लगभग 15 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जो आमतौर पर सर्दी में और भी परेशानियों को बढ़ा देता है। खासकर राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान हैं।
वंदे भारत से लेकर शताब्दी तक सब हुईं महंगी, जानें अब कितना ढीला करना होगा बटुआ
अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव
Alert के अनुसार, 16 जनवरी के बाद शीतलहर का असर थोड़ा कम हो सकता है। तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि, गुरुवार को राजस्थान के सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जैसे जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



