राज नगर आरडीसी में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा! नगर निगम सुपरवाइजर का दफ्तर और बिजली मीटर पर उठे सवाल

गाज़ियाबाद। राज नगर आरडीसी क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर ही नगर निगम के सुपरवाइजर के पद पर तैनात कर्मी ने जन सुविधा केंद्र के सामने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अपना अस्थायी कार्यालय बना लिया है।
इसी ग्रीन बेल्ट में लंबे समय से दही भल्ला की दुकान भी संचालित की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध दुकान पर बिजली विभाग की ओर से मीटर भी लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम और बिजली विभाग की मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट पर यह कब्जा जारी है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रीन बेल्ट को कब्जामुक्त कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।



