आईएएस की बहन ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा की उत्तीर्ण

कु.पार्थिवी यादव इनकम टैक्स विभाग में बनी कार्यालय अधीक्षक

भरथना,इटावा। आईएएस शिवम यादव की बहन कु. पार्थिवी यादव एसएससी-सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक बनी। उनकी इस सफलता से उत्साहित परिवारीजनों व शुभचिन्तकों ने शुभकामनायें दी हैं।

भरथना कस्बा के मुहल्ला स्टेशन रोड निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामगोपाल यादव ने बताया कि उनकी नातिन (पुत्री की पुत्री) कु.पार्थिवी यादव ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बीती दिनांक 8 अप्रैल को घोषित परीक्षा परिणाम के चलते उसका चयन इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। पार्थिवी यादव ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की शिक्षा सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा तथा स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है।

कु.पार्थिवी यादव की माँ मीना यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहपुरा भरथना में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि भाई शिवम यादव ने बीती वर्ष 2024 में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह वर्तमान में दिल्ली में प्रशिक्षणरत हैं। पार्थिवी ने इस सफलता का श्रेय माता-भाई व गुरूजनों को बताया है। पार्थिवी की इस सफलता पर उनके परिजनों प्रदीप यादव, धनंजय यादव,विनोद यादव,कुलदीप यादव आदि परिजनों व ग्राम कुनैठी निवासियों ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं।

Related Articles

Back to top button