डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में मंगलवार को चौ.सुघर सिंह इंटर कॉलेज में भारत की जनगणना-2026 के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षुओं की तैयारी का जायजा लिया।डीएम ने शिक्षकों, फील्ड ट्रेनर्स तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित कर जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

उन्होंने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 22 मई से 20 जून तक प्रस्तावित मकानों की गणना के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तार से समीक्षा की। प्रशिक्षुओं से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रशिक्षण में आ रही किसी भी समस्या के बारे में पूछा, जिस पर सभी ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रहित का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।तहसीलदार नेहा सचान,बीईओ गिरीश कुमार समेत निरीक्षण के दौरान तहसील राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button